भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो में उमड़ी भीड़, जम कर बरसे फूल, ‘ अबकी बार 400 पार ‘ के लगे नारे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

पटना, 30 मई । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बक्सर से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार श्री मिथिलेश कुमार तिवारी जी के समर्थन में बक्सर के किला मैदान रोड में भव्य-दिव्य रोड-शो में शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस दौरान भीषण गर्मी में भी लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी सड़क के दोनों ओर. खड़ी भीड़ का अभिवादन किया और उन्हें कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर वोट देने का आग्रह किया।

 

श्री चौधरी का पहला रोड शो हरियाणा फार्म से छठिया पोखर होते हुए राज गढ़ चौक, चौक रोड, गोला रोड होते हुए स्टेशन रोड से पुराना भोजपुर तक गया। इसके बाद एक अन्य रोड शो किला मैदान से सेंडी गेट तक गया।

 

इन दोनों रोड शो में आलम यह रहा कि सड़क के दोनों और खचाखच भीड़ रही और लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे रहे और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट लिए थे। इसके साथ ही कई कट आउट पर तो आई लव यू मोदी लिखा हुआ था। इस रोड शो का काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ता रहा और वैसे वैसे लोगों में उत्साह भी बढ़ता रहा।

 

भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी जिस खुले वाहन में सवार थे। उनके साथ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूडी के साथ भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी भी रहे।

 

इस रोड शो को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हर तरफ जन सैलाब नजर आया। सभी लोग उप मुख्यमंत्री का अभिवादन करते रहे। इस क्रम में कहीं नृत्य चलता रहा है तो कहीँ प्रधानमंत्री मोदी जी के समर्थन में नारे लगाते रहे। इस क्रम में लोग ‘अबकी बार 400 पार’ के लोग नारे लगाते रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article