AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में गंगा स्नान को लेकर ट्रैफिक अलर्ट 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, JP सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानें पार्किंग व्यवस्था

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – पटना में गंगा स्नान के लिए निकलने वाले श्रद्धालु सावधान कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अशोक राजपथ पर वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, वहीं जेपी सेतु पर 13 घंटे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट और पार्किंग की जानकारी जरूर कर लें।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पटना के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है।

24 नवंबर को करगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक अशोक राजपथ पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। गायघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को पुरानी बाइपास और न्यू बाइपास के रास्ते धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर और बिस्कोमान गोलंबर होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंचना होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं, जेपी सेतु पर 23 नवंबर की रात 10 बजे से 24 नवंबर की सुबह 11 बजे तक बस, ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने वाले यात्रियों को गांधी सेतु का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गांधी मैदान, पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज और अलग-अलग गंगा घाटों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दीघा, कुर्जी, पहलवान घाट, बांस घाट, गायघाट और महेंद्रू घाट जाने वाले लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी कर आगे पैदल जाना होगा।

हालांकि, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसलिए अगर आप भी गंगा स्नान के लिए पटना जा रहे हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन लगाएं और जाम से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें।