केके पाठक का नया आदेश,पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करना होगा ये काम…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- छुट्टी पर जाने से पहले केके पाठक ने एक बार फिर से फरमान जारी कर दिया  है। बता दे की राज्य के सरकारी विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के स्टूडेंट प्रोफाइल की ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर डाटा इंट्री होगी। यह कार्य 15 जून तक पूरा किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल का डाटा एंट्री कार्य पूरा कराने का निर्देश सभी जिलों को दिया है। इसके अनुपालन को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक वैसे विद्यालय, जहां आइसीटी लैब स्थापित हैं, के छात्र-छात्राओं के स्टूडेंट प्रोफाइल की डाटा एंट्री संबंधित विद्यालय में ही करायी जाएगी। यदि इन विद्यालयों के नामांकित बच्चों की एंट्री पूर्ण हो जाती है तो निकटतम विद्यालयों को भी उस स्कूल से संबद्ध कर डाटा एंट्री करायी जाएगी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article