नरकटियागंज में ज्वेलर्स दुकान पर चोरों का धावा, 10 लाख के गहने चोरी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस !

Muskan Gupta


पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर स्थित चीनीमिल रोड के सरस्वती ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक युवक कथित तौर पर दुकानदार को बातों में उलझाकर लॉकर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद दुकानदार बच्चा प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुकानदार के मुताबिक, संदिग्ध युवक पिछले सात दिनों से स्प्लेंडर बाइक से दुकान के आसपास घूम रहा था और आभूषण देखने के बहाने रेकी कर रहा था। बुधवार को भी वह दुकान पहुंचा। इसी दौरान दुकानदार आभूषण लेने घर चले गए, तभी युवक लॉकर में रखे गहने लेकर फरार हो गया।


त्योहार के लिए बिक्री के उद्देश्य से रखे गए

आभूषण चोरी होने से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दारोगा विनोद कुमार को मौके पर भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान और मामले के खुलासे में जुटी है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article