आखिर अपने विजय पर क्या बोले टीवी के राम,मेरठ में हुई BJP की बड़ी जीत, जानिए….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- टीवी की दुनिया में भगवान राम के नाम से मशहूर कलाकार अरुण गोविल ने अपनी पहली चुनावी जीत हासिल कर ली है. वहीं आपको बता दे की मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अरुण गोविल कड़ी टक्कर के बीच मामूली अंतर से जीत हासिल की. हालांकि चुनाव के शुरुआती दौर में उनकी लोकप्रियता देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मेरठ से टिकट दिया था, जिसपर वो चुनाव लड़े.

मंगलवार यानी की कल आए चुनावी नतीजे के मुताबिक अरुण गोविल को कुल 5 लाख 46 हजार 469 वोट मिले. वहीं इंडिया गठबंधन (समाजवादी पार्टी) की उम्मीदवार सुनीता वर्मा को 5 लाख 34 हजार 884 वोट मिले. जबकि बसपा उम्मीदवार देववृत कुमार त्यागी को 87 हजार 25 वोट हासिल हुए. अरुण गोविल महज 10 हजार 585 वोट के अंतर से जीत हासिल की.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article