- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव में मंगलवार के अपराहन लू लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की पहचान गांव के ही जगन राम के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के पुत्र सत्येंद्र ने बताया कि उसके पिता पिछले दो दिनों से लू की चपेट में थे। लगातार उल्टी दस्त हो रही थी और फीवर कम नहीं हो रहा था। आज तबियत बिगड़ी तो इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।
मगर यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि उनकी मौत लू से हुई थी या किसी और बीमारी से। यदि लू से मौत की रिपोर्ट आती है तो सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा प्राप्त होगा।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
