हरियाण की MLA किरण चौधरी हुई बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को कहा अलविदा..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-हरियाणा कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. यहां पर कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी ने पार्टी को अलविदा कहने के बाद अब भाजपा का दामन थाम लिया है. किरण की बेटी श्रुति चौधरी ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है.

जानकारी के अनुसार, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता ली है और दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है. नई शुरुआत और एक नया प्रभात हुआ है. आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हमारा वचन है कि चौ.बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा व क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article