आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। शुक्र, शनि, सूर्य, बुध, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- तुलनात्मक अच्छा समय कहा जाएगा। बहुत अच्छा अभी नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। कर्ज की स्थिति चल रही है। खर्च की अधिकता चल रही है। सरकारी तंत्र से एक ड्राइनेस चल रही है या तनातनी कहेंगे जिसको। थोड़ा सा मध्यम समय आपको पार करने में लगेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार सही रहेगा और आय आती रहेगी। आय में कोई प्रॅाब्लम नहीं होगी। तांबें की वस्तु दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- कुछ नए सोर्स बनेंगे इन्कम के और जो पुराने चलते आ रहे हैं वो भी बने रहेंगे। बस स्वास्थ्य, प्रेम, संतान पर ध्यान रखें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। आप रिस्क लेने लायक नहीं हैं इस समय। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन मानसिक परेशानी घेरी रहेगी। बच्चों से लेकर के, प्रेम से लेकर के सारी चीजें इस समय परेशानी करेंगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। एक मध्यम समय का निमार्ण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय अच्छा व्यतीत करेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। ध्यान रखिए। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- स्वास्थ्य जैसे चल रहा है वैसे ही है। मतलब खराब चल रहा है। प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article