- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) जा रहे स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक एसी चलने का इंतजार करने पड़ा। विमान में यात्री परेशान दिखे और पत्रिकाओं से हवा करते नजर आए।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
इससे पहले आइजीआइ एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बार फिर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस के अनुसार धमकी जब मिली तब विमान दुबई के लिए प्रस्थान करने वाला था। घटना सोमवार सुबह की है। सुबह 9.35 बजे आईजीआई एयरपोर्ट स्थित डायल कार्यालय में एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिल्ली से दुबई की उड़ान के अंदर बम होने की धमकी दी गई थी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

