बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को दिया अंजाम, उड़ाए डेढ़ लाख की चेन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -राजधानी में एक बार फिर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को सूरज ढलते ही अंजाम दिया है। ताजा मामला पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित कुसुम पुष्प कॉलोनी जाने के दौरान पैदल जा रही गुड्डी पांडे को एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशो ने अपना शिकार बना पीड़िता से गले में पहने डेढ़ लाख के सोने की चेन छिनतई कर आराम से फरार हो गए है।

 

जिस दौरान पीड़िता कुछ दूर तक बदमाशो का पैदल पीछा कर दौड़ी वही तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने स्नेचिंग की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर वहां लगे सीसीटीवी से बदमाशो की पहचान करने में जुटी है। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशो की तस्वीर दिखी है। जिसमे एक उजले कलर के अपाचे बाइक पर बदमाश महिला की रेकी करता दिखा है।फिलहाल पुलिस बदमाशो को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article