मोतिहारी में एक और पुलिया नही सह सकी पानी का दबाव,पानी के तेज धार में हुई आधा हिस्सा बहा  

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-पूर्वी चमापारण,जिला,मोतिहारी में एक दिन मे दो पुलिया ध्वस्त होने हड़कंप मच गया है ।दिन में मधुबन में पुल धंसने की मामला अभी शांत भी नही हुआ शाम होते होते संग्रामपुर के भवानीपुर में आरडब्लूडी से बन रहा पुलिया पानी आधा हिस्सा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल हो रहा है ।वाइरल वीडियो SH 74 के भवानीपुर ढाला से मलाही टोली जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है ।वाइरल वीडियो में लोग यह नही कहते थक रहे है पुलिया निर्माण के एक माह भी नही चल सकी ।भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई ।विभायीय सूत्रों के अनुसार MMGSY योजना से 60 लाख की योजना से पीसीसी सड़क व होम पाइप पुलिस बन रहा था ।पुलिया के काम अभी दो दिन पहले ही समाप्त होने की बात कही जा रही है।

RWD एसडीओ ने इस संबंध में पूछने पर बताया गया कि यह होम पाइप पुलिया था ।अभी निर्माण कार्य चल ही रह था ।यह कितने की योजना से बन रहा है इसकी जनकारी एक्सक्यूटिव इंजीनियर ही बताएंगे।वही एक्सक्यूटि इंजीनियर ने बताया कि वीडियो के अनुसार होम पाइप पुलिया है ।अभी इसका निर्माण कार्य चल ही रहा था ।पानी का अधिक बढ़ने के कारण दबाव से क्षतिग्रस्त हुआ है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article