बढ़ते अपराध को लेकर पटना में आज इंडी गठबंधन नें निकाला प्रतिरोध मार्च

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पटना सहित पूरे राज्य में आक्रोश मार्च कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी के कार्यकर्ता शामिल हैं। पटना की सड़कों पर कार्यकर्ता जमकर बवाल कर रहे हैं। वहीं पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी अनुसार प्रशासन ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह जगह पर बैरिकेडिंग लगाया था। जिसे तोड़ कर कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। महागठबंधन के कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा के तरफ आगे बढ़ रहे हैं। राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी के झंडे के साथ सभी कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर विपक्ष की पार्टियों ने तय किया की। आज वे प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। इनकम टैक्स लेकर डाकबंगला चौराहे तक विपक्ष ने आक्रोश मार्च निकाला है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार के लोगों के जीवन का अब कोई मोल नहीं है, कोई भी कभी भी मारा जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article