NEWS PR डेस्क : पूर्णिया रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-13 एवं अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया।
अंडर-13 बालक वर्ग में मधेपुरा के उत्कर्ष रिगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पटना के विराट नारायण उपविजेता रहे। पटना के एल्विन बोरो एवं अनिकेत राज सेमीफाइनल तक पहुंचे।
अंडर-15 बालक वर्ग में पटना के आयुष मिश्रा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सहरसा के हिमांशु कुमार उपविजेता रहे। पटना के विराट नारायण एवं एल्विन बोरो सेमीफाइनलिस्ट रहे।
अंडर-13 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की निलांजना ने विजेता का खिताब जीता, जबकि सहरसा की कीर्ति मिश्रा उपविजेता रहीं। पटना की वैष्णवी कुमारी एवं मधेपुरा की आराध्या सेमीफाइनलिस्ट रहीं।
अंडर-15 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की निलांजना ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पटना की नव्या लक्ष्मी उपविजेता रहीं। पटना की नूपुर बनर्जी एवं मुजफ्फरपुर की अर्णा सावनी सेमीफाइनलिस्ट रहीं।