मुंगेर कच्ची कांवड़िया पथ पर दिखा शिव भक्ति का अनूठा रूप,54 फीट लंबा कांवड़ लिए निकले कांवरिया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – मुंगेर जिला अंतर्गत पड़ने वाले 26 किलो मीटर लंबा कच्ची कांवड़िया पथ पर दिख रहा आस्था का अद्भुत रंग । अनोखे अनोखे कांवड़ के साथ बाबा की भक्ति में लिन देवघर की और जाते दिखे कांवरिया । ताजा मामला में मध्यप्रदेश के कटनी से आए मां जलपा 64 योगनी कांवरिया संघ के कांवरिया पिछले 20 साल से लगातार सुल्तानगंज से जल भर मुंगेर होते बाबाधाम को जाते है । और हर बार अपने अनोखे कांवड़ को ले कांवरिया संघ बाबाधाम जाते है। इस बार इस संघ के 150 कांवरियों के द्वारा सावन माह का पहला 54 फीट लंबा कांवड़ ले सुल्तानगंज से जल भर बाबाधाम के लिए जा रहे है । संघ के द्वारा काफी मेहनत और लग्न के बाद बहुत ही खूबसूरत ढंग से विभिन्न तरह के सजावट के समानों और घुंघरुओं से सजाया गया है ।

जब इतना विशाल और आकर्षक कांवड़ कांवरिया पथ पर जहां से भी निकल रहा वाह आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लोगों की नजरे अपने आप उस कांवड़ को देखने के लिय घूम जाती है । कांवरिया विकास कनौजिया ने बताया कि इस कांवड़ संघ के द्वारा पिछले 20 सालों से लगातार बाबाधाम जाया जा रहा है । साथ ही बताया कि उन्होंने इस बार कांवड़ पे शिव जी को विराजमान किया है और उन्हें तिरंगे की पगड़ी पहनाई गई है । जो कि आपसी भाई चारा का प्रतीक है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article