नहाने के दौरान दो सहेलियां नोनई नदी की तेज धार में बहकर हुई थी लापता, मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK :पूरे नालंदा जिला में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है लेकिन तेलमर थाना क्षेत्र इलाके में दो बहने का शव एक साथ मिलने से आसपास का माहौल गमगीन हो गया है।

मामला मोहनखंधा गांव का है। जहां बीते शाम नहाने के दौरान दो सहेलियां नोनई नदी की तेज धार में बहकर लापता हो गईं थी। घटना की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों को बुलाकर दोनो बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 12 घंटों अथक प्रयास के बाद बच्चियों का शव बरामद किया गया। डूबी बच्चियां 8-9 साल की करिश्मा और प्रीति हैं। घटना के बाद से बच्चियों के परिवार में मातम है। वही थानाध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि दोनों बच्चियां खंधा में खेल रही थीं। खेलने के बाद दोनों गांव से गुजरी नोनई नदी में नहाने चली गईं। जहां पानी की तेज बहाव में दोनों बहकर डूब गईं। गोताखोर बच्चियों की तलाश में जुटी और शव को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने कहा की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article