AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेलने के दौरान तालाब मे डूबने से आठ वर्षीय बच्चे गुलशन कुमार की मौत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWSPR DESK:रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में खेलने के दौरान आठ वर्षीय बच्चे गुलशन कुमार की मौत हो गई।जिस भाई के कलाई पर राखी बांधने के लिए बहन घर पर इंतजार कर रही थी।उसी भाई की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि आठ वर्षीय गुलशन कुमार गांव के ही पास पानी भरे तालाब के पास खेल रहा था। खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया।

जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहों में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया।परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर चिकित्सकों के द्वारा 1 घंटे तक परिजनों को इधर से उधर घुमाया गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजन उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा करते देख वहां पर मौजूद सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा परिजन के ऊपर लाठीचार्ज किया। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के पहल पर मामला शांत हुआ।