50 यात्रियों से भरी नौका गंडक नदी में पलटी, 6 लोगो के डूबने की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी नौका गंडक नदी में पलट गई।वही इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की डूबने की आशंका जताई जा रही है, जानकारी के अनुसार बाकि लोग तैरकर बाहर आ गए।

जानकारी के अनुसार घटना जिले के भितहा थाना क्षेत्र की है। जहाँ चंदरपुर गांव के करीब 50 लोग एक नौका पर सवार होकर गंडक दियारा क्षेत्र में रोपे गए धान का खर-पतवार निकालने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे।तभी रास्ते में नौका अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गई। इस घटना में नौका पर सवार एक महिला समेत छह लोग डूब गए, जबकि बाकि लोग तैरकर बाहर आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। वही एसडीआरएफ की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article