BIG BREAKING- गया में डायल 112 के चालक काम को कर दिए बंद थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया में 112 के चालक सुबह से काम को बंद कर दिया जिसके कारण आज शहर में 112 की गाड़ी काम नहीं कर रही है..यानी कि अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो डायल 112 आपके पास नहीं पहुंचेगी क्योंकि 112 की सभी चालक अपनी मांगों को लेकर आज सभी डायल-112 की गाड़ियां पुलिस लाइन में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए।

और जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक डायल 112 के गाड़ी नहीं चलाएंगे। वही डायल 112 के सीनियर नेता सुनील सिंह ने कहा की डायल 112 का जो एसओपी है उसी की एसओपी का काम लिया जाए लेकिन गया जिले में ऐसा नहीं हो रहा है और थानेदार मनमानी कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चालकों से नियम के विरुद्ध काम लिया जा रहा है विरोध करने पर कहा जाता है कि नियम चेंज हो गया लेकिन जब उनसे नई नियम की मांग की जाती है तो कुछ नहीं बताया जाता है ।

उन्होंने कहा कि हमारे चालको का इस्तेमाल छापेमारी में किया जा रहा है वहीं कई तरह से शोषण भी किया जा रहा है, छुट्टियां नहीं दी जा रही है हम लोगों को 10 से 12 किलोमीटर की दूरी में ही होनी चाहिए लेकिन यहां 100 किलोमीटर दूर तक ड्यूटी ली जा रही

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article