पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कटिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाके का नाव से किया दौरा,कहा मुख्यमंत्री इन इलाकों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को पूर्णिया-कटिहार लोकसभा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके जो बाढ़ से प्रभावित है उन इलाके का नाव से जायजा लिया ,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इस दौरान कटिहार के कुरसेला पहुंचे जहां उन्होंने कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके बाघमारा महेशपुर,कुर्सेला बस्ती , बलथी महेशपुर आदि क्षेत्रों का नाव से दौरां किया।

और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। वापस लौटकर उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय है लोग दाने दाने को मोहताज है,मवेशी को चारा नही मिल रहा,स्वास्थ व्यवस्था उपलब्ध नही है भले ही जिला प्रशासन दावा कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

की कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे है ,सुखा राशन दिया जा रहा है मेडिकल बोट के द्वारा प्रभावित लोगो को स्वास्थ सुविधा मुहाय्या करवाई जा रही है लेकिन धरातल पर ये हवा हवाई साबित हो रही है उन्होंने कहा की प्रशासन जल्द इन बाढ़ पीड़ितों को सुविधा मुहैया करवाए ,साथ ही साथ उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री से वो मांग करते है कि इन इलाकों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article