दो बस एक हाईवा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर,2 महिलाओ की मौ*त,12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद के दाउदनगर के मंडल कारा के पास दो बस एक हाईवा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दाउदनगर से एक निजी बस तेज गति से गोह की ओर जा रही थी।

वहीं दूसरी बस औरंगाबाद से गोह जा रही थी इसी दौरान दाउदनगर मंडल कारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज गति से हाईवा ने भी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से आनन आनन में सभी घायलों का इलाज के लिएस्थानीय अस्पताल लाया गया जहां की कई लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया है घटना के बाद से इलाके में तनाव की माहौल है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article