अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कच्चा पक्का मकान बनाकर दुकान चला रहे दर्जनों दुकानों पर चला बुलडोजर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार,आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमरसिंहपुर पंचायत के राघोपुर गांव में गैर मजरूवा आम की जमीन पर अवैध रूप से पास के गांव के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पक्का तथा अर्ध पक्का मकान में दुकानदारी कर अपना जीवन पालन कर रहा था। गांव में ही किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाने से दो पक्ष आपस में भिड़ गए । स्थिति यह हुई की गांव के एक फर्द संतोष ठाकुर के द्वारा एक आवेदन देकर अतिक्रमण किए गए भूमि को खाली करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई से अनुरोध किया गया। छोटे मोटे दुकान से जीवन गुजार रहे गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा आवेदन देकर कच्चे पक्के मकान को उजार दिया गया ।

बारसोई अनुमंडल कार्यालय में बहुत दिनों तक हुई सुनवाई के बाद उक्त राघोपुर मौजा की करीब 4 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का निर्देश अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम को प्राप्त हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 100 की तादाद में सुरक्षा बल आवंटित किए गए। अंततः अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम के द्वारा बुलडोजर से चार एकड़ भूमि पर प्रशासनिक स्तर पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिए गए। इनमें से एक विधवा औरत का आवासीय घर भी तोड़ दिया गया। अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि आपसी विवाद के कारण दिए गए आवेदन के आधार पर 63 लोगों का छोटे-मोटे दुकान तोड़ दिया गया है। हालांकि भूमिहीन विधवा औरत को बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। विधवा औरत बहुत जल्द बसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था कर दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article