पुलिस ने ब्लाइंड केस का किया खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राजधानी पटना में ब्लाइंड केस को पीरबहोर थाना की पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। मामला बीते 7.7.24 का है। जहां पीरबहोर थाना क्षेत्र के अंटाघट स्थित पिलर नम्बर 20 के पास एक व्यक्ति को पिट पिट कर मार दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक मिथिलेश ठाकुर उर्फ लाला अपने दोस्त अविनाश के साथ अंटाघाट के पास बैठे हुए थे तभी दामोदर राय और उनके कुछ गुर्गे शराब के लिए मृतक से पैसा मांगने लगा जिसके बाद मृतक और उसके दोस्त सहित चारों में मारपीट शुरू हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि मारपीट के दौरान मृतक का साथी अविनाश फरार हो गया लेकिन मृतक वही फस गया। और एक आरोपी ने मृतक के सीने में लात मारी जिसके बाद मिथिलेश उर्फ लाला की मौत हो गई। वही सभी ने मृतक को उठाकर अंटाघाट के पिलर नम्बर 20 के पास छोड़ सभी फरार हो गए।

हालांकि मृतक के परिजनों ने 2 नामजद किया और 4 अज्ञात के खिलाफ पीरबहोर थाना में मामला दर्ज करवाया। वही पीरबहोर थाना की पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया जिसके बाद 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाकी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article