मुजफ्फरपुर में 50लाख का शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार, दवा के आर में तस्करी का खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराब तस्करों के द्वारा शराब की बड़ी बड़ी खेप खपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाकर तस्करी का खेल जारी है, हालाकि उत्पाद और पुलिस तस्करो के मंसूबे को नाकाम करते नजर आ रही है, इसी बीच मुजफ्फरपुर पुलिस ने तकरीबन 50लाख का विदेशी शराब, पिकअप सहित चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की तेज.

दरअसल सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में कारवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. सबसे बड़ी बात है की तस्कर पुलिस की आंखो में धूल झोंकने को लेकर दवा के कार्टून में शराब की तस्करी का खेल कर रहा था लेकिन पुलिस ने करवाई करते हुए कारोबारियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. वही पुलिस ने मौके से 3हजार से अधिक लीटर विदेशी शराब बरामद किया, जब्त शराब की कीमत तकरीबन 50लाख रुपए आंकी गई है. वही एक चालक और कई वाहन को जब्त कर कारवाई में जुट गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article