मुंगेर में आपसी विवाद में चली गोली, एक को लगी, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला अंतर्गत कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला में बीती देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब घोषि टोला काली स्थान के पास 7से 8 की संख्या में आए बाइक सवार आपस में ही एक दूसरे से उलझ पड़े ।

जिसके बाद और गोली बारी कर दी जानकारी के अनुसार करीब तीन से चार राउंड फायरिंग अपराधियों के द्वारा की जिसमे से एक गोली घोषी टोला निवासी रोहित के पीठ में लगी । रोहित भी उसी बाइक सवार युवकों में शामिल था। गोली लगने के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । साथ ही अफरा तफरी के माहौल में भागने के क्रम में एक बाइक वहीं छूट गया जिसे लोगों ने आक्रोश में आ आग के हवाले कर दिया । इस घटना की सूचना के बाद देर रात कासिम बाजार थाना और कोतवाली थाना की पुलिस वरीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच मामला को शांत करवाया ।

मां ने बताया कि उसका बेटा घायल रोहित भी काफी मन बढूं है इस करना उसे बाहर भेजे दिया था । और इस शुक्रवार को ही वापस आया । और जम दीया के दिन से ही मोहल्ले के ही कुछ लोगों से जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। और आज यह घटना घट गया । वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है । इस मामले में परिजनों के द्वारा या घायल के द्वारा अभी तक कोई लिखित सूचना थाना को नहीं दी गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा घटना के संबंध जानकारी ले रही है । साथ ही घायल युवक पूर्व में भी एक अपराधिक मामले में संलिप्त है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article