- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में मीरगंज-कुर्सेला रोड पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में बरदेला के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें अनुप्रिया कुमारी, उनके पुत्र युवराज कुमार, दिलीप महतो और एक अन्य युवक घायल हुए हैं।सूचना पाकर मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
मीरगंज थाना के एएसआई रामबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि एंबुलेंस हड़ताल के चलते सभी घायलों और मृतकों को पुलिस जीप द्वारा जीएमसीएच (पूर्णिया के सरकारी अस्पताल) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग बरदेला से पूर्णिया के रामबाग जा रहे थे और मीरगंज लाइन होटल के पास कार के पेड़ से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
