नवगछिया पुलिस को दो विभिन्न थाना क्षेत्र में मिली बड़ी सफलता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया स्थित बांध की ओर जा रहे एक व्यक्ति को गश्ती के दौरान शक के आधार पर रोका गया तो वह भागने लगा। तत्पश्चात पीछा कर पुलिस बल द्वारा उसे पकड़ा गया और तलाशी के क्रम उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उक्त पकड़ाए युवक की पहचान गौरीपुर निवासी अंजीव चौधरी का पुत्र सन्नी कुमार के रुप में की गई है। वहीं दूसरी उपलब्धि झंडापुर थाना क्षेत्र से है जहां गोलीबारी व मार-पीट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर नवगछिया पुलिस ने धर दबोचा है। गोलीबारी व मार-पीट करने वाले अभियुक्त की पहचान महेशपुर निवासी गौतम रविदास और सोनू रविदास के रूप में की गई है। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से गोपालपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और खरिक थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article