72 घंटे के अंदर पुलिस ने अपहरण सह हत्याकांड का किया खुलासा,मुख्य अभियुक्त सहित 03 अपराधकर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बीते 5 नवंबर को रात्रि 09:30 बजे अकबरनगर थाना को सूचना मिली कि ग्राम-इंग्लिश चिचरौन का रहने वाला आलम खान को कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा अपहरण कर 05 लाख फिरौती की मांग की जा रही है। तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई तथा करीब एक दर्जन व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गई तथा आलम खा के भाई मुस्तकिम खान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अकबरनगर थाना में मामला दर्ज किया गया इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देशन में,डॉ के० रामदास पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में एवं चंद्रभूषण पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा तकनीकी-वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचनाओं साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते 72 घंटे के अंदर घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया।

8 नवंबर को इस मामले में 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर शव को भी बरामद किया गया। इस घटना का मुख्य अभियुक्त शाहिद राजा उर्फ राजू को भी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article