महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, क्या राजगीर में इतिहास रच पाएंगी भारत की बेटियां?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- भारत बनाम चीन के बीच 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया होंगे। भारत बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन से भिड़ेगा।

भारत की टीम ने सेमीफाइनल में ने जापान पर 2-0 की करीबी जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जिसमें नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने आठ मिनट के अंतराल में स्कोरशीट पर गोल किए। वहीं चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया पर 3-1 की जीत के दम पर फाइनल में जगह बनाई। चीन के लिए डेंग क्विचन, फैन युनक्सिया और टैन जिनझुआंग ने गोल किए। मलेशिया के लिए खैरुनिस्सा मोहम्मद ने 36वें मिनट में सांत्वना गोल किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की मेजबानी कर एक नया इतिहास रच है। बिहार में यह पहला मौका रहा। जब इस प्रकार के किसी अंतर राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा की मेजबानी की गई। वहीं राजगीर में कुछ महीने पहले ही नए खेल परिसर का शुभारंभ हुआ है। अंतर राष्ट्रीय मानकों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजगीर के खेल परिसर में दुनिया की छह टीमों ने शानदार मेजबानी का अनुभव लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ महीने पूर्व ही इसका उद्घाटन किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article