सरकार पर भड़के सहायक पुलिस कर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

PR Desk
By PR Desk

गुमलाः वैश्विक महामारी कोरोना में महत्वपूर्ण सेवा देने वाले सहायक पुलिस कर्मी आंदोलन की राह पर चल चुके हैं। सहाय पुलिसकर्मी 4 सितंबर से 7 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग पूरा नहीं होने पर 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। साथ में मांग नहीं होने पूरा होने पर राज्यपाल भवन एवं सीएम आवास का घेराव भी करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इस संबंध में सहायक पुलिस कर्मी चण्डली स्थित पुलिस लाइन के बाहर बैठक कर अपनी रणनीति तैयार की।

मालूम हो कि पूरे राज्य में 2500 संविदा पर आधारित सहायक पुलिस कर्मी की नियुक्ति 2017 में राज्य के 12 जिले पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, लातेहार, गुमला, पलामू, गढ़वा, दुमका ,खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम एवं गिरिडीह में स्थानीय युवक युवतियों को नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति में कहा गया था कि 3 वर्ष पूरा होने के बाद उन्हें पुलिस में सीधे नियुक्ति दी जाएगी। परंतु राज्य सरकार ने सीधी नियुक्ति अब तक नहीं करने से सहायक पुलिस कर्मियों में आक्रोश है। चाहे पुलिसकर्मी नक्सल क्षेत्र में नक्सल अभियान के अलावा चुनाव, यातायात, वीआईपी सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण कार्य लिया जा रहा है। सहायक पुलिस कर्मी हड़ताल में चले जाने से राज्य में विधि व्यवस्था एवं अन्य समस्या उत्पन्न होगी।

इस संबंध में सहायक पुलिस कर्मी ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो यह आंदोलन सिपाही विद्रोह से कम नहीं होगा। हम लोग करो और मरो की नीति पर आंदोलन करेंगे।

गुमला से अजित सोनी की रिपोर्ट

Share This Article