गुस्से में पिता को गोली मार कर की हत्या, बहन की शादी के लिए जमीन बेचने से नाराज था भाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– ये ख़बर सासाराम से है। जहां धर्मपुरा थाना क्षेत्र के हथनी गांव में संपत्ति के विवाद में एक पुत्र ने अपने ही पिता की गोली मार का हत्या कर दी। मृतक का नाम गौरी शंकर चौधरी था। बताया जाता है कि गौरी शंकर चौधरी अपनी बेटी की शादी करने के लिए कुछ जमीन बेच दी थी। जिस पर उनका पुत्र हरेंद्र चौधरी काफी नाराज हो गया।

जिसको लेकर पिता-पुत्र में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया की पुत्र हरेंद्र चौधरी ने अपने ही 60 वर्षीय पिता गौरीशंकर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलने पर धर्मपुरा ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक के पोते हरेंद्र चौधरी के पुत्र बिट्टू कुमार चौधरी को ही पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य परिजनों का कहना है की संपत्ति को लेकर यह हत्या हुई है। पिता ने जमीन क्या बेच दिया, पुत्र ने उनकी हत्या कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article