नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा स्थगित, जानिए क्यों टली ये यात्रा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा अब टल गई है। पहले यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होनी थी और इसका शेड्यूल भी पूरी तरह तैयार था। जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी ने मंगलवार को दिन में मीडिया से बातचीत के दौरान यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा की थी। हालांकि, शाम तक यह तय हुआ कि यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया जाएगा। अब यह यात्रा 15 दिसंबर के बजाय जनवरी 2025 में शुरू होगी।

यात्रा में बदलाव की वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महीने की व्यस्तता बताई जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उनके करीबियों ने यात्रा का समय उपयुक्त नहीं माना। सलाहकारों ने सुझाव दिया कि 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इस सुझाव को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए यात्रा का कार्यक्रम बदलने का फैसला लिया। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article