बिहार सरकार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, कहा ‘बदलो बिहार-बनाओ बेहतर बिहार’

PR Desk
By PR Desk

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, इस क्रम में बिहार में 15 साल बनाम 15 साल को लेकर बदलो बिहार-बनाओ बेहतर बिहार” आंदोलन के तहत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायन्स (UDA) के राष्ट्रीय संयोजक यशवंत कुशवाहा मुंगेर पहुँचे। इस दौरान किला परिसर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि आज बिहार की जनता गरीबी, बेरोजगारी, बीमारी आदि हर तरह की मार झेल रही है। उसके साथ ही बिहार सरकार की मार भी झेल रही है, इसलिए अब बिहार में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए हम लोगों ने एक आंदोलन छेड़ा है। बिहार को बदलने के लिए जिसके लिए हमलोग एक अभियान के तहत निकले है।

इस मौके पर भारतीय सबलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अरुण कुमार, समाजवादी जनता दल (डी) के डॉ0 देवेंद्र प्रसाद, जनता पार्टी के नौशाद खाँ, भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के संजीव सिंह आदि लोग मौजूद थे। यशवंत कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता को एक नया विकल्प देने जा रहे है। जिसके लिए हम लोग गांव गांव, शहर-शहर का दौरा कर रहे है। UDA छोटी बड़ी 16 पार्टियों का अलायन्स है और UDA बिहार की अभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Share This Article