News PR Live
आवाज जनता की

राजधानी में खूनी खेल, युवक पर चाकू से वार, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी में घर के दरवाजे पर गोबर रखने को लेकर दो लोगो के बीच जमकर झड़प हो गयी। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही आस पड़ोस के लोगों ने चाकू मारने वाले युवक की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दी।

घटना पटना के मनेर थाना इलाके की है। जहां सराय गांव निवासी देवप्रसाद राम के पुत्र भीम राम व पड़ोसी नकुल राम के बीच घर के सामने गोवर रखने को लेकर गली गलौज व झड़प हुई। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान गुस्से में नकुल ने भीम के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करते हुए लहूलुहान कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

घायल भीम को आनन फानन में परिजनों ने उचित इलाज के लिए पटना ले गए। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही चाकू की घटना से आक्रोशित हुए गांव के लोगों ने नकुल की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। जिसे परिजनों के मदद से इलाज के लिए दानापुर में भर्ती कराया गया है।

जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।मनेर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक मनेर थाना इलाके के सराय गांव में घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.