सीतामढ़ी में एनआईए की छापेमारी, एक व्यक्ति हिरासत में..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देश विरोधी गतिविधियों की सूचना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के बाजपट्टी गोट गांव में छापेमारी की। गुरुवार तड़के करीब 2 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में एनआईए ने पांच घंटे तक जांच की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

संदिग्ध से पूछताछ जारी-सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने लियाकत अंसारी के घर छापेमारी कर उनके बेटे अब्दुल अलीम को हिरासत में लिया है। एनआईए ने अब्दुल अलीम का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। लियाकत अंसारी गांव में चिकन बेचने का काम करते हैं।पुलिस और एनआईए की संयुक्त कार्रवाईइस कार्रवाई में एनआईए टीम के साथ सीतामढ़ी पुलिस भी मौजूद थी। एसडीपीओ सदर रामकृष्ण जिला पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ के लिए बाजपट्टी थाना लाया गया है।

एनआईए का बयान देने से इनकार-मीडिया ने एनआईए टीम से इस छापेमारी को लेकर सवाल पूछे, लेकिन टीम ने जवाब देने से इनकार कर दिया और “नो थैंक्स” कहकर मौके से रवाना हो गई।इस कार्रवाई के बाद गांव में हलचल मची हुई है। एनआईए और स्थानीय पुलिस मामले की

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article