तेज रफ्तार का कहर,अनियंत्रित हाईवा ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर ही हुई मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित हाईवा ने तीन लोगों को कुचला। दो की मौके पर ही हुई मौत। एक गंभीर रूप से घायल। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। Vo:- मुंगेर जिला मे संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग पर ठाडा पतघाघर लोहा पुल के पास तेज रफ्तार एक हाईवा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान नालंदा जिले के रामपुर गांव निवासी राजा राम कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल को युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही मृतक के भाई नगेंद्र कुमार ने बताया कि वे टेटिया बंबर प्रखंड में ऊँचेश्वर नाथ महादेव मंदिर देवघरा में लगने वाले मेले में झूला लगाने आए थे। संदीप की तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए राजा राम और पंकज कुमार के साथ संग्रामपुर बाजार गए थे। और दिखाकर वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से घायल है। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article