Bihar Board 2027: इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से होगी परीक्षा

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम
बिहार बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक ली जाएगी।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।


किन विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा नहीं देनी होगी?
बोर्ड के जारी निर्देश के अनुसार, पूर्ववर्ती (Ex-Student), कंपार्टमेंटल (Compartmental) और समुन्नत (Improvement) श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा में शामिल नहीं होना है।
वहीं, नियमित विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना महत्वपूर्ण है। परीक्षा में अनुपस्थित रहने या अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड के निर्देश के अनुसार, दोनों पालियों में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त आरंभिक समय दिया जाएगा। स्पास्टिक, दृष्टिबाधित तथा स्वयं लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा दी जा सकती है। ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का क्षतिपूरक समय भी दिया जाएगा।

Share This Article