पीरपैंती में फंदे से लटका मिला बालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पीरपैंती कालीप्रसाद गांव में बालक शव फंदे से लटका मिला.मृतक की पहचान प्रदीप मंडल के पुत्र अंशु कुमार(10) के रूप में की गई.किशोर का शव सूत्री रस्सी के बने फंदे से लटका हुआ पाया गया.मृतक के पिता प्रदीप मंडल पास के गांव खवासपुर में मजदूरी करने गए थे,साथ ही मां मीणा देवी सरसों का तेल पेरवाने के लिए गई हुई थी.मृतक का घर और घटना स्थल की दूरी एक किलो मीटर की है.परिजनों के मुताबिक मृतक सुबह साढ़े नौ बजे ही स्कूल जाने के लिए घर से निकला था,उसके बाद से मृतक घर नहीं पहुंचा था.घटना की सूचना पास की खेत में पटवन कर रहे ऋषिकेश कुमार ने पुलिस को दी थी.ऋषिकेश कुमार ने बताया कि खेत में पटवन कर रहे थे कि अचानक बच्चे की शोर की आवाज सुने,जिसके बाद जाकर देखा तो रस्सी से लटका हुआ अंशु कुमार को पाए.

मैने तुरंत पीरपैंती थाना के एस.आई बब्लू कुमार को दी.वहीं पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिए.घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के लिए टीम को बुलाया है.सूत्रों की माने तो मृतक अंशु कुमार बथान नहीं आता था,घटना स्थल के थोड़ी दूरी पर बच्चों की खेलने की आशंका जताई जा रही है.मृतक अंशु कुमार दो भाई थे,जो सबसे बड़ा भाई आयुष रंजन और एक छोटी बहन लक्ष्मी कुमारी है.मां मीणा देवी के मुताबिक किसी से कोई झगड़ा नहीं है,न ही किसी से किसी प्रकार की लड़ाई भी नहीं है.मृतक अंशु कुमार सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था.लेकिन दिन के दो बजे सूचना मिली कि हमारे ही बथान में मेरे बेटे की शव मिला है.जो कहीं न कहीं लगता है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है.मृतक के पिता प्रदीप मंडल और परिजन का रो रो कर बुरा हाल है.पीरपैंती थाना की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article