सैदपुर में शौचालय की टंकी को लेकर बवाल, तेजाब हमले समेत छह लोग घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर – नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शौचालय की टंकी में पाइप लगाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से पीयूष झा, रमन झा और शिवाशीष झा घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अरविंद झा, मीनू देवी, इंदु देवी और रूपेश झा को चोटें आई हैं।

झगड़े की शुरुआत शौचालय की टंकी में पाइप लगाने को लेकर हुई, लेकिन हालात तब गंभीर हो गए जब दूसरे पक्ष की ओर से शिवाशीष झा पर तेजाब फेंक दिया गया। इस हमले में शिवाशीष की आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई। पीयूष झा और शिवाशीष को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी ओर, रूपेश झा और मीनू देवी को भी इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है।इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने गोपालपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रूपेश झा का दावा है कि विवाद शौचालय की टंकी के बजाय सड़क निर्माण को लेकर हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी मनोज कुमार, विशाल कुमार और अन्य लोग उनकी जमीन पर जबरन सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

रूपेश झा ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनका रमन झा या उनके परिवार के साथ कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है।वहीं, तेजाब हमले का शिकार हुए शिवाशीष झा ने बताया कि विवाद शौचालय की टंकी में पाइप लगाने के दौरान हुआ। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष की मीनू देवी और उनके पति नितेश झा, जो सेना में कार्यरत हैं, ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंका, जो आंख में जाने से उनकी दृष्टि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह विवाद नया नहीं है। 2023 में रमन झा और रूपेश झा के बीच एक समझौता और पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद, रूपेश झा पर कुएं और शौचालय पर अतिक्रमण करने का आरोप है, जिसकी वजह से यह पुरानी रंजिश फिर से भड़क गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article