ईद पर भाजपा ने अल्पसंख्यक परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ किट का किया ऐलान, 32 लाख मुसलमानों तक पहुंचेगी मदद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा ने ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने का निर्णय लिया है। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी, दानिश इकबाल ने जानकारी दी कि ‘सौगात-ए-मोदी’ किट के जरिए 32 लाख जरूरतमंद मुसलमानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस किट में ईद मनाने के लिए जरूरी सामग्री होगी, ताकि गरीब मुसलमान भी त्योहार को अच्छे से मना सकें।

दानिश इकबाल ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने यह राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया है, जिसमें देश के हर कोने में जरूरतमंद मुसलमानों के घरों तक ‘सौगात-ए-मोदी’ किट भेजी जाएगी। उन्होंने इसे गरीब मुसलमानों के लिए ईद का तोहफा बताते हुए कहा कि भाजपा का यह कदम इस बात को सुनिश्चित करेगा कि जो गरीब, यतीम और बेवा रमजान में अपना कर्तव्य निभा चुके हैं, वे भी ईद की खुशियां मना सकें।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या होगा?
इस किट में कपड़े, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और खुशबू जैसी आवश्यक सामग्रियां होंगी, जो ईद की खुशी को बढ़ाएंगी। इकबाल ने कहा कि कई राजनीतिक दल मुसलमानों के ठेकेदार होने का दावा करते हैं, लेकिन भाजपा का यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। यह किट ईद के मौके पर उन गरीब परिवारों के लिए खुशियां लेकर आएगी, जिनके पास त्योहार मनाने के साधन नहीं हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

32 लाख लोगों तक पहुंचाई जाएगी किट
भाजपा का लक्ष्य है कि चांद रात से पहले यह किट 32 लाख जरूरतमंद मुसलमानों तक पहुंच जाए। इकबाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस किट को सही मायने में जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, ताकि ईद की खुशियां हर घर में बिखेर सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article