लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर बेटी रोहिणी आचार्य ने दी बड़ी जानकारी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ताजा अपडेट दिया है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच, बुधवार को उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां AIIMS में उनका इलाज जारी है

पटना से दिल्ली तक इलाज की प्रक्रिया

लालू यादव को पहले पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गुरुवार सुबह रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “आप सबकी शुभकामनाओं से पापा ठीक हैं… वे बहुत जल्द आप सबके बीच होंगे।”

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, डॉक्टर रख रहे नजर

लालू यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की थी। इस बार भी सिंगापुर के डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं

पटना में फीवर, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की परेशानी के चलते कई टेस्ट किए गए थे। अब दिल्ली AIIMS में भी कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे, जिसके आधार पर डॉक्टर आगे की उपचार प्रक्रिया तय करेंगे।

बीते वर्षों में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

  • 2024 में मुंबई में लालू यादव की एंजियोप्लास्टी हुई थी
  • 2014 में उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाई थी
  • किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्होंने कई महीनों तक सिंगापुर और दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लिया था

राजनीतिक गतिविधियों पर असर

स्वास्थ्य कारणों के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने सीमित प्रचार किया। इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे प्रचार में सक्रिय थे। अब, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है

डॉक्टरों के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article