- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के कोयली खुटाहा रेलवे हॉल्ट के समीप एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गईं. मृतक युवक की पहचान कोयली खुटाहा निवासी घूरन यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोनू अपने घर से खाने के बाद घूमने की बात कहकर निकला था जिसके बाद गाँव के लोगों ने सोनू के परिजन को रेलवे ट्रैक पर सोनू की लाश होने की सूचना दी.
मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. परिजनों ने हत्या की आशंका से इनकार किया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

