भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री महेश्वर हजारी, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा।

सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, पूर्व विधायक श्री अरूण मांझी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद, जदयू नेता श्री ओमप्रकाश सेतु, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article