भूगोल रानी दियारा और टपुवा दियारा के दो हजार से अधिक घर गंगा मे विलीन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,गंगा नदी से हो रहे इस कटाव का भीषण दृस्य को देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे कटाव को रोकने के लिए यहाँ कोई भी उपाय नहीं किये गए है जिसके कारण अभी तक दो हजार से अधिक घर एवं हजारों एकड़ खेत गंगा में विलीन हो गया है पर अभी तक यहाँ कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है.. कब पैर के निचे से जमीन खिसक जाय ये किसी को पता नहीं

गांवों और ग्रामीणों को बचाने को लेकर न केवल प्रशासनिक महकमा बल्कि जनप्रतिनिधि भी उदासीन हैं,जिसका काफी मलाल ग्रामीणों को है।हालांकि यहाँ के मुखिया लगातार इसके लिए आवाज़ उठा रहे है… चार सूत्री मांग को लेकर इस बार फिर से अपनी आवाज़ प्रशासन और सरकार तक पहुंचा रहे है…एकचारी दियारा के मुखिया के लगातार प्रयास से काटव को रोकने के लिए 400 मीटर बोल्डर का निर्माण किया गया है जबकि 1000 मीटर से अधिक यहाँ बोल्डर की जरुरत है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अघनु मण्डल मुखिया एकचारी दियारा गंगा नदी के कटाव का दंश न केवल रानी दियारा के लोग झेल रहे है बल्कि कहलगावं अनुमंडल के कई गावं कटाव से प्रभावित है टपूआ दियारा मे गंगा का भीषण काटव चल रहा है.. कटाव स्थल का निरिक्षण करने एमएलसी विजय कुमार सिंह रानी दियारा एवं टपूआ दियारा पहुंचे..इस दरमयान उन्होंने माना की यहाँ बोल्डर पीचिंग की और जरुरत है साथ ही लोगों को आश्वासन दिया की जल्द ही यहाँ बोल्डर पीचिंग का काम कर दिया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article