CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, 88.39% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 13 मई 2025 को जारी कर दिए हैं, जिससे करीब 17.88 लाख छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। इस बार कुल 88.39% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष (87.98%) की तुलना में थोड़ी वृद्धि को दर्शाता है।

छात्र अपने रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स — cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, और digilocker.gov.in — पर जाकर देख सकते हैं।इस वर्ष कुल 16,33,730 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,26,420 सफल घोषित किए गए हैं।परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और लड़कों को पीछे छोड़ दिया।क्षेत्रीय टॉपर्स:त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.91% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके बाद विजयवाड़ा (99.04%) और चेन्नई (98.47%) का स्थान रहा। दिल्ली-वेस्ट (94.54%) और चंडीगढ़ (93.24%) ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।विषयवार प्रदर्शन:गणित और भौतिकी जैसे विषयों में पास प्रतिशत में सुधार देखा गया है, जबकि रसायन और इंग्लिश कोर जैसे विषयों में कुछ छात्रों को कम्पार्टमेंट का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तरह इस साल भी छात्राओं का पास प्रतिशत अधिक रहा। 2024 में भी 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा था, जहाँ लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% रहा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article