अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो की मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया रामगढ़ पथ स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि ये युवक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करते हैं जो वापस लौट रहे थे तभी ये दुर्घटना हुई,घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक की पहचान एक मोहनिया नगर के डड़वा का रहने वाला शंकर शर्मा का पुत्र शेरू शर्मा बताया जा रहा है जबकि दूसरा मृतक श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के गांव बघिनी का रहने वाला बताया जा रहा हैइस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मनोज प्रभाकर ने बताया कि दो डेड बॉडी लाया गया है दोनों डेड बॉडी पुलिस लाई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article