नितीश सरकार में संवाद से निकल रही महिला विकास की नई धारा, बुलंदियों को छूने की कोशिश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर 25 मई 2025, महिलाओं के साथ संवाद से विकास की नई धारा निकल रही है। अपनी असीम आकांक्षाओं को समेटे बिहार की महिलाएँ अब कुछ कर गुजरने को आतुर हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं को सीढ़ी बनाकर एक ओर वे जहाँ आसमां में उड़ान भरने को तत्पर हैं तो दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार लाकर इसे ठोस आधार बनाना चहती हैं।

साथ ही अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर भी वे नए सपने बुन रही हैं। बारी-बारी से प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में स्थित ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले के 14 प्रखंडों में कुल 1125 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन संपन्न हो चुका है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पिछले 37 दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में अब तक 2 लाख 41 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर 21 हजार से ज्यादा आकांक्षाओं को दर्ज कराया है। ये आंकक्षाएं अब विभागों के पास निष्पादन हेतु पहुंच रही हैं, जिससे महिलाओं द्वारा उठाई गई मांगों को पूरी किया जा सके।महिलाओं की आकांक्षाओं पर सरकार भी संज्ञान ले रही है।

यही कारण है कि महिलाओं द्वारा उठाए गए बिन्दुाओं पर सरकार नई नीतियों के निर्माण पर फैसले ले रही है। पिछले दिनों राज्य मंत्री परिषद द्वारा महिलाओं के हक में दो अहम फैसले लिये गए। इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के प्रयास और महिलाओं की लगन से बिहार नित नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article