बिहार में 5 सीटों पर हो रहे मतदान शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

Patna Desk
Group of happy traditional indian women standing in queue showing voter card id to cast vote at polling station. Election in india.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बिहार में 5 सीटों पर हो रहे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7बजे शाम 6 बजे तक हुआ। सारण, सीतामढ़ी सीट पर कुछ जगहों के बूथों पर कुछ विवाद की खबरे समाने आई, आयोग के पास शिकायत पहुंचते हैं मामले की जांच करते हुए विवाद को समाप्त कर मतदान की प्रक्रिया बहाल की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा, कुछ जगहों पर ईवीएम की शिकायत थी। इसका निष्पादन तुरंत कर दिया गया। पांचवी चरण में कुल पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुए इसके लिए आयोग की तरफ से 9433 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस पांचवें चरण के चुनाव में 84 मतदाता चुनावी मैदान में थे। जिसमें 6 महिलाओं उम्मीदवार भी थी। जिनका भविष्य ईवीएम में कैद हुआ है। 6 बजे तक सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर,में 2019 के अपेक्षा 2024 में .1.25% मतदान कम हुआ है।2024 में कुल मतदान 55.85% प्रतिशत हुआ। जबकी 2019 में 57.07%मतदान हुआ थे। मुजफ्फरपुर के दो मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार,हुआ है। सीतामढ़ी 57.55%,मधुबनी 52.50% मुजफ्फरपुर 58.10%सारण 54.50%हाजीपुर56.84% मतदान हुआ कुल मतदान 55.85% हुआ है। कुछ जगहों यह पर मतदान जारी है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article