पटना एयरपोर्ट पर बिहार के लोक कला और संस्कृति की झलक से रुबरु होंगे यात्री

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहटा में 542 करोड़ रुपये से बनने वाले एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास बिहार की बदलती तस्वीर ने बिहार के विकास को पूरी तरह से देश-दुनिया के मानचित्र पर रेखांकित कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में विकास की नित नई इबारत लिख रहा है। इसी कड़ी में पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल हो गया है। पटना एयरपोर्ट पूरी तरह से अब बदल गया है।

यह भव्य और विशाल दिखने लगा है। 1200 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट टर्मिनल का क्षेत्रफल 12 हजार से बढ़कर 65 हजार वर्गफीट हो गया है। जहां मल्टीलेवल पार्किंग में 750 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। यहां ट्रेवलेटर और कनेक्टिंग ब्रिज के माध्यम से यात्री टर्मिनल में यात्रियों का 5 जून से आवागमन शुरु हो जाएगा। एयरपोर्ट की खुबसूरती में चार चांद लग सके इसके लिए इसकी इंटीरियर को बिहार की संस्कृति से जोड़ा गया है। एयरपोर्ट के अंदर दीवारों को बिहार के लोकपर्व छठ पूजा की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां थ्री डी पेंटिंग के जरिए राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है। इसमें अर्घ्य देने वाले छठव्रतियों के समूह को दर्शाया गया है। इसके अलावा भगवान बुद्ध की पेंटिंग बनायी गई है। मिथिला पेंटिंग को बड़ी खुबसूरती से दिवारों पर उकेरा गया है, जो आकर्षण का केंद्र होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पांच एयरोब्रिज भी होंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि हमारी संस्कृति ही हमारी विरासत है। हमारी मेहनत और लगन ही हमारी पहचान है। पटना एयरपोर्ट पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध करायी गई है। यहां दिल्ली और मुंबई जैसी सुविधाएं अब पटना हवाईअड्डा पर लोगों के लिए उपलब्ध करायी गई है। पटना एयरपोर्ट से उड़ानों की क्षमता 34 से बढ़कर 75 हो जाएगी। वहीं यात्रियों की क्षमता 25 लाख से बढ़कर लगभग 1 करोड़ हो जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट परिसर से मल्टी लेवल पार्किंग में जाने के लिए 150 मीटर का ट्रैवलेटर लगाया गया है, जो इसकी खुबसूरती को दर्शा रहा है। नए टर्मिनल भवन जी+1 है। इसके लिए चार गेट बनाए गए हैं। पहले तल से हवाई जहाज पर सवार होने के लिए आठ गेट का निर्माण, 15 लिफ्ट और चार चलंत सीढी लगाई गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जहां कल तक बिहार के पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को बस के जरिए विमान में चढ़ाया या उतारा जाता था। अब इसके लिए 5 एयरोब्रिज बनाए गए हैं, जिससे इसी एयरोब्रिज के जरिए फर्स्ट फ्लोर से यात्री सीधे प्लेन में बैठ सकेंगे। नई बिल्डिंग की वजह से पटना एयरपोर्ट का एरिया 11 हजार 820 स्क्वायर मीटर से बढ़कर 65 हजार 150 स्क्वायर मीटर हो गया है।

यात्रियों के लिए विशालकाय वेटिंग एरिया, लाउंज सहित सभी तरह के अत्याधुनिक सुविधाएं इस एयरपोर्ट के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहले यहां यात्रियों को लंबी कतार में लगना पड़ता था उनकी सुविधा के लिए 64 चेक इन काउंटर बनाए गए हैं। अबतक 5 विमान पार्क होते आएं है लेकिन नए टर्मिनल बिल्डिंग शुरू होने से 11 विमान पार्क हो सकेंगे। इतना ही नहीं पटना के नए भवन का उदघाटन के साथ ही बिहटा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बिहटा में 542 करोड़ की लागत से बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article