Action में Patna Police तीन थानों की पुलिस पटना जंक्शन चलाया जांच अभियान ऑटो ई रिक्शा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी पटना में आए दिन अपराध की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। मोबाइल स्नैचिंग, चैन स्नैचिंग काफी बढ़ गई है। वही ऑटो लिफ्टर गैंग भी आए दिन यात्रियों को अपना निशाना बना रहे हैं। हालिया दिनों की अगर हम बात करें तो राजधानी पटना के कोतवाली थाना, गांधी मैदान थाना, कंकड़बाग, कदम कुआं थाना क्षेत्र में स्नेचर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं ऑटो लिफ्टर गैंग लूटपाट के साथ-साथ पैकेट मारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसको देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे है तथा कई निर्देष दिए गए हैं। इस करी में आज मंगलवार को कोतवाली थाना गांधी मैदान थाना और बुद्धा कॉलोनी की पुलिस के द्वारा पटना जंक्शन पर पहुंचकर सभी ऑटो और ई रिक्शा की जांच की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गांधी मैदान थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया की आज अपराध नियंत्रण को लेकर के गांधी मैदान थाना कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना के द्वारा संयुक्त रूप से टेंपो रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है ।

कई दिनों से सुचना मिल रही थी कि ऑटो में बैठकर उनके पॉकेट काट लिया जा रहा था वैसे ऑटो चालकों पर हम लोगों को पकड़ना है चेकिंग के दौरान हम लोगों ने वैसे ऑटो चालकों और मालिकों पर जिनका पेपर या फिर पुलिस कोड नहीं मिला है लगातार हमलोग सुचना मिली रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article