- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मुंगेर मे किला परिसर स्थित बंदूक फैक्ट्री में कार्यरत होमगार्ड जवान 45 वर्षीय मोहम्मद जुबेर आलम की मौत शुक्रवार की सुबह छत से उतरने के दौरान सीढ़ी पर से पैर फिसल जाने के कारण हो गई।रात में जवान छत पर सोया था और सुबह छत से उतरने के दौरान सीढ़ी पर से पैर फिसला जिससे वो नीचे गिर गया और उसके सर में गंभीर चोट लग गई.
इस घटना के बाद आनंन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।होमगार्ड जवान की मौत के बाद पत्नी अफसाना बेगम पिता अब्दुल जब्बार सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। मृतक असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का रहने वाला था जो 1 साल से बंदूक फैक्ट्री में सुरक्षा प्रहरी के रूप में कार्यरत था।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
